शिमला। शहरी विकास विभाग के सचिव रजनीश ने आज यहां रिज जल संग्रहण टैंक का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान, पांच चैंबरों की छत और टैंक टक्का बैंच के बगल की दीवार के ऊपरी आधे हिस्से में कुछ बारीक दरारें देखी गईं। ये पुरानी दरारें हैं जो पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से देखी जा रही हैं। टैंक का तल बरकरार है और बिना रिसाव के यह टैंक भंडारण की सुविधा प्रदान कर रहा है। यह तय किया गया है कि इसकी कार्यक्षमता और संरचनात्मक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए इस संरचना के पुनःसंयोजन के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं।
शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड (एसजेपीएनएल) के महाप्रबंधक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संरचना के पुनः संयोजन के लिए तुरंत निविदा आमंत्रित करने और 30 अप्रैल से पहले काम जारी करने के निर्देश जारी किए गए। उन्हें निर्देश हदए गए कि कार्य अनुसूची इस तरह से तैयार की जानी चाहिए कि उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति प्रभावित न हो।
इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए सेक्टर भंडारण टैंकों के निर्माण के लिए अन्य स्थानों का पता लगाया जाए और रिज भण्डारण टैंक पर निर्भरता को कम किया जाए।
लोक निर्माण विभाग के ई-एन-सी व एसई और एजीएम और एसजेपीएनएल के एजीएम भी इस अवसर पर मौजूद थे।
Breakng
- युवाओं को नशे से दूर रखने में समाज का सहयोग अपेक्षित – मनमोहन शर्मा
- ज़िला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का परवाणू दशहरा ग्राउंड में किया जाएगा आयोजित – राहुल जैन
- आंजभोज के धनला गाँव में उमड़ा आस्था का सैलाब
- कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
- चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
Thursday, June 18