टांडा में तिब्बती मूल के व्यक्ति ने तोड़ा दम!
शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस के चलते पहली मौत हुई है। अमेरिका से लौटे तिब्बती मूल के तेंजिन छुड़ेन की आज डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई है। प्रारंभिक जांच में व्यक्ति के कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। ऐसे में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कांगड़ा में 3 हो गई है। इनमें दो उपचाराधीन हैं और एक की मौत हुई है। बता दें है कि तेंजिन छुड़ेन 15 मार्च को अमेरिका से वापस मैक्लोडगंज लौटा था, लेकिन उसने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। आज सुबह उसे उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल टांडा स्थित कांगड़ा लाया गया था, वहां उसकी मौत हो गई। 69 वर्षीय तेंजिन छुड़ेन मैक्लोडगंज में ही रहता था। वह पिछले कुछ समय से अमेरिका में था, वहां से वह इस माह की 15 तारीख को वापस मैक्लोडगंज लौटा था, लेकिन उसने गाइडलाइन के मुताबिक इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी।
इस दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आया होगा। इसे लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ी हुई है। इस बाबत जब छुड़ेन के बेटे से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके पिता जब 15 मार्च को वापस लौटे थे तो उन्हें जुकाम था, लेकिन इससे पहले उनकी दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच हुई थी व उन्होंने दिल्ली में भी किसी अस्पताल में भी अपनी जांच करवाई थी। इससे ज्यादा कुछ भी बताने से मना कर दिया। वहीं, डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति ने व्यक्ति की कोरोना वायरस की प्रारंभिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि की है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29