कुल्लू ( हिमाचलवार्ता न्यूज) सैलानियों को क्या पता था कि उन्हें यहां गहरे जख्म मिलेंगे। बंजार में हुए हादसे ने इन सैलानियों को गहरे जख्म दिए हैं। छह सैलानियों को काल दिल्ली से बंजार खींच लाया था। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक पर्यटक महिला की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के रहने वाले यह पर्यटक बंजार के जलोड़ी दर्रा घूमने के लिए निजी गाड़ी (डीएल 14सी एफ 2048)में गए थे। ऐसे में बंजार के जलोड़ा दर्रा से जब यह पर्यटक वापस बंजार की ओर आ रहे थे, तो उसी दौरान जलोडा दर्रा के पास कार अनियंत्रित हो गई और कार खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों के द्वारा इस बारे बंजार पुलिस को सूचित किया गया। दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। शव को बंजार पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
