शिमला ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है. बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर गलत तरीके से चुनाव में जीत हासिल करने के बाद अब नाकामी का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ने का आरोप लगाया है. देश में लोकसभा चुनाव को अब एक साल से कम का वक्त रह गया है. भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए अभी से एक्टिव मोड में नजर आ रही है. हिमाचल बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जोरदार निशाना साधा है. एक संयुक्त बयान जारी करते हुए हिमाचल बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल, त्रिलोक कपूर और राकेश जमवाल ने कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने गलत तरीके से चुनाव प्रभावित कर जीत हासिल की. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया और सत्ता में आने से पहले जो गारंटियां दी थी, अब कांग्रेस उनसे भाग रही है.
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Saturday, July 18
