नाहन हिमाचलवार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) आपदा प्रबन्धन के तहत संभावित बाढ़ और भू-स्खलन पर सिरमौर जिला में 8 जून को पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। इस मॉक ड्रिल में सभी सम्बन्धित विभाग अपने-अपने विभागों से सम्बन्धित राहत एवं बचाव कार्यों को अंजाम देंगे। जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी की ओर से आमजन से आग्रह किया गया है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान न घबरायें।
सहायक आयुक्त विवेक शर्मा ने यह जानकारी आज सोमवार को नाहन में जिला में आयोजित किये जा रहे मेगा मॉक ड्रिल के सम्बन्ध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वरा आपदा के समय किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक के अवसर पर दी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के निर्देशानुसार जिला में तीन चरणों में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन चल रहा है। मॉक ड्रिल का प्रथम चरण 30 मई को संपन्न हुआ जबकि द्वितीय चरण का टेबल टॉक एक्सरसाईज मॉक ड्रिल 6 जून और तीसरे चरण का फिजिकल मॉक ड्रिल 8 जून को आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि इस मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरतापूर्वक लें क्योंकि यह अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है और इसका राज्य और केन्द्र स्तर पर मूल्यांकन किया जा रहा है।
विवेक शर्मा ने कहा कि आपदा से निपटने के लिए जिला स्तरीय इनसीडेंट रिस्पांस टीम (आईआरटी) के अलावा एसडीएम की अध्यक्षता में उप मंडल स्तर पर भी आईआरटी का गठन किया गया है जो उप मंडल स्तर पर सभी सम्बन्धित विभागों के साथ मॉक ड्रिल कार्य को अंजाम देंगे।
जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान ने बैठक में विस्तार से मॉक ड्रिल के विषयों पर जानकारी प्रदान की। जिला आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी के कारर्डिनेटर ने राजन ने मॉक ड्रिल के दौरान विभागों द्वारा किये जाने वाले कार्यों की विस्तार से पीपीटी के माध्यम जानकारी प्रदान की।
जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न उप मंडलों के एसडीएम भी वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से बैठक से जुड़े।
Breakng
- जिला ओपन एथलेटिक्स टूर्नामेंट में द रोज ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल के 4 खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण और 3 रजत पदक
- नाहन में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प, घंटों बरसे पत्थर; एसएचओ समेत कई पुलिसकर्मी घायल
- डॉ. शांडिल 23 अक्तूबर को सायरी के प्रवास पर
- मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य
- सराहां अस्पताल में हफ्ते में एक दिन मिलेगी अल्ट्रासाउंड सुविधा
- पूर्व विधायक सदानंद चौहान की स्मृति में 40 यूनिट रक्त एकत्र किया
Friday, October 23
