सोलन ( हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला इस वर्ष 23 से 25 जून, 2023 तक सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि राज्य स्तरीय शूलिनी मेला के लिए कलाकारों को 10 जून, 2023 तक आवेदन करना होगा। आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी सोलन के कार्यालय में किया जा सकता है। आवेदन ई-मेल के माध्यम से भी किया जा सकेगा। कलाकार प्रस्तुति के लिए अपना आवेदन ई-मेल [email protected] तथा [email protected] किया जा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल के कलाकारो के ऑडिशन की तिथि शीघ्र निर्धारित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आवेदन करते समय सभी कलाकार अपना मोबाईल नम्बर आवेदन प्रपत्र पर अवश्य अंकित करें।
अजय यादव ने कहा कि मंच संचालको को भी आवेदन कर ऑडिशन देना होगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन कलाकारों ने आकाशवाणी से बी-हाई ग्रेड में स्वर परीक्षा उत्तीर्ण की है को आवेदन के साथ अपना प्रमाण पत्र देना होगा।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला में विभिन्न विद्यालयों के वरिष्ठ छात्रों को प्रस्तुति के लिए समय दिया जाएगा।
अजय यादव ने कहा कि मेला समिति का यह प्रयास रहेगा कि तीनों सांस्कृतिक संध्याओं में प्रदेश के कलाकारों को उचित समय प्रदान किया जाए।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
