Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»8 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें सभी विभाग-मनेश यादव
    सिरमौर

    8 जून को होने वाली मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरता से लें सभी विभाग-मनेश यादव

    By Himachal VartaJune 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार यादव ने बताया कि आपदा प्रबन्धन के तहत संभावित बाढ़ और भू-स्खलन पर सिरमौर जिला में 8 जून को पांच स्थानों पर मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जायेगा। यह मॉक ड्रिल पांवटा साहिब के गांव पुरूवाला, पच्छाद के गांव चड़ेच, नाहन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मोगीनंद, रूचिरा पेपर्स लि. कालाअंब और सिविल अस्पताल पच्छाद में आयोजित की जायेगी।
    मनेश कुमार यादव ने यह जानकारी आज मंगलवार को 8 जून को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल के दृष्टिगत राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से टेबल टॉप एक्सरसाइज के उपरांत दी।
    उन्होंने कहा कि सभी सम्बन्धित विभाग इस मेगा मॉक ड्रिल को गंभीरतापूर्वक लें और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप इस मॉक ड्रिल में अपने कार्यों को अंजाम देंगे। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से आमजन से आग्रह किया गया है कि वे इस मॉक ड्रिल के दौरान न घबराएं, क्योंकि इस प्रकार की मॉक ड्रिल भविष्य में आने वाली आपदा से निपटने के लिए जरूरी हैं।
    अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 8 जून को जिला के पांच स्थानों पर होने वाली मॉक ड्रिल के लिये आब्जर्वर भी नियुक्त किये गये हैं। ये आब्जर्वर मॉक ड्रिल स्थल पर उपस्थित रह कर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे और अपनी रिपोर्ट जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण को प्रस्तुत करेंगे और जिला स्तर के उपरांत यह रिपोर्ट राज्य आपदा प्रबन्धन अथॉरिटी को प्रेषित की जाएगी।
    सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोम दत्त, लोक निर्माण, होम गार्ड, पुलिस, स्वास्थ्य, एचआरटीसी, खाद्य एवं आपूर्ति, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण व अन्य विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कसौली विधानसभा क्षेत्र में लगभग 225 करोड़ रुपए की सिंचाई व पेयजल योजनाएं का कार्य प्रगति पर – मुकेश अग्निहोत्री
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज का एकजुट होकर कार्य करना आवश्यक – अजय यादव
    • चार दिन के लिए नाहन में सजा आभूषणों का भव्य संसार
    • सिरमौर जिला में पूरा हुआ गेहूं खरीद का कार्य, किसानों से खरीदा गया 19777 क्विंटल गेहूँ
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.