Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर प्रैस क्लब हर माह एक पंचायत में लोगों की समस्याएं करेंगे उजागर
    सिरमौर

    सिरमौर प्रैस क्लब हर माह एक पंचायत में लोगों की समस्याएं करेंगे उजागर

    By Himachal VartaJune 6, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़   :- सिरमौर प्रेस क्लब की एक साधारण बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। इस दौरान 10 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शैलेंद्र कालरा ने की। महासचिव सतीश शर्मा ने बैठक के एजेंडे को पेश किया। क्लब ने सर्व सम्मति से सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।बैठक में ‘सिरमौर प्रेस क्लब जनता के द्वार’ अनूठा कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया। इसमें क्लब के सदस्य हर माह एक पंचायत में पहुंचेगे ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं के साथ-साथ समस्याओं को भी उजागर किया जाएगा। कार्यक्रम का व्यय क्लब के सदस्य द्वारा निजी तौर पर वहन किया जाएगा।क्लब के प्रवक्ता सूरत पुंडीर ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत जल्द ही रिमोट इलाके की दूरस्थ पंचायत से की जाएगी। ये निर्णय हुआ कि क्लब द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।इसके अलावा रक्तदान शिविर, पौधारोपण कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई जाएगी। साथ ही ये भी निर्णय हुआ है कि शहरी क्षेत्र में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे ऐसे परिवारों की इम्दाद की जाएगी, जो सरकारी योजनाओं के पात्र होने के बावजूद भी उपेक्षित हैं। क्लब के एक सदस्य ने सुझाव रखा था कि अलग-अलग कारणों के चलते कुछ गरीब परिवार सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते।बैठक में निष्क्रिय सदस्यों की सदस्यता को लेकर चेतावनी जारी करने का भी निर्णय हुआ है। बैठक में क्लब के निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन की समीक्षा भी की गई, साथ ही ये भी निर्णय हुआ कि सांसद सुरेश कश्यप द्वारा उपलब्ध करवाई गई 5 लाख रुपए की राशि को खर्च करने का मामला उपायुक्त से उठाया जाएगा। एसोसिएट सदस्यों की संख्या बढ़ाने व आई कार्ड जारी करने पर भी सर्व सम्मति से फैसला लिया गया। क्लब की फंड रेजिंग को लेकर भी चर्चा की गई।इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष देवेंद्र वर्मा द्वारा बैठक में क्लब की वित्तीय स्थिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। सौहार्दपूर्ण व दोस्ताना माहौल में आयोजित बैठक में क्लब में वरिष्ठता को लेकर भी मापदंड तय किया गया। बैठक में क्लब के करीब दो दर्जन से अधिक सदस्य मौजूद रहे। क्लब के सदस्यों द्वारा वार्षिक सदस्यता को भी कोषाध्यक्ष के पास जमा करवाया गया।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.