नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- सीपीआईएम पच्छाद कमेटी के सचिव आशीष कुमार ने जारी एक प्रेस ब्यान मे कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माता यशवंत सिंह परमार के जन्मस्थली से सोलन डिपो की बस जो चनाहल्ग से चंडीगढ़ चलती थी उसको बंद करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।आशीष कुमार ने बताया कि न केवल ये बस क्षेत्र से इकलौती बस थी बल्कि क्षेत्र की दर्जनों पंचायत और चंडीगढ़ मे इलाज करवा रहे मरीजों के लिए सौगात थी। आशीष कुमार ने कहा कि कोई भी राजनीतिक पार्टी यशवंत सिंह परमार के नाम पर हर चुनाव मे वोट तो मांग लेती है और चुनाव के बाद परमार के ही गृह क्षेत्र को मिलने वाली सुविधाओं को छीन रही है।आशीष कुमार ने बताया कि इससे पूर्व भी एक बस बागथन से परवाणू को चलती थी वे बस भी कई वर्षों से बंद रही परन्तु इस बस के विकल्प के तौर पर चनाहल्ग से चंडीगढ़ बस चलाई गई परन्तु मौजूदा समय मे सरकार ने इस बस को भी बंद कर दिया है जोकि क्षेत्र के लोगों के लिए निराशा का विषय है।आशीष कुमार ने कहा कि सरकार ने निजी बस मालिकों को फायदा दिलाने के लिए इस बस को बंद किया है। आशीष कुमार ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर ये रुट बहाल नहीं किया गया तो क्षेत्र के लोगों को लाम बन्ध कर रुट की बहाली के लिए आंदोलन चलाना पड़ेगा।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
