सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) औद्योगिक नगर परवाणू में डेंगू को लेकर नगर परिषद ने अभी से तैयारियां कर कमर कस ली है। इस दौरान नप द्वारा बनाई गई फॉगिंग करने वाली टीम ने परवाणू के वार्ड-9 और वार्ड-5 में और बुधवार को सेक्टर-1 और 2 में फोगिंग की। डेंगू की रोकथाम को लेकर नगर परिषद ने परवाणू के हर वार्ड व साथ लगती टकसाल पंचायत के कुछ क्षेत्रों में फागिंग करवाए जाने की रूपरेखा बना ली है ताकि इस बार स्थानीय जनता को डेंगू से कोई नुकसान न हो सके। इस अवसर पर परवाणू नगर परिषद के युवा कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि फिलहाल नगर परिषद ने परवाणू रेहड़ी मार्केट, हिमुडा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पुलिस लाइन से सटी झुग्गियां और जितने भी पब्लिक प्लेस हैं वहां वहां फॉगिंग शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को वार्ड-5 और वार्ड-9 में और बुधवार को सेक्टर 1 और 2 में फॉगिंग करवाई गई और यह क्रम आगे भी जारी रहेगा। अनुभव शर्मा ने बताया की हमारी शुरुआती प्राथमिकता पब्लिक प्लेस की रहेगी और उसके बाद जहां से पिछले वर्ष ज्यादा डेंगू के मामले आये थे वहां पर अभी से ही सावधानियां बरतने व फॉगिंग करवाने का कार्य नगर परिषद् ने शुरू कर दिया है । इस दौरान नप कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने स्थानीय जनता को जागरूक रहने व नगर परिषद् और स्वास्थय विभाग को सहयोग देने की भी अपील की ।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
