मंडी ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पुलिस थाना सुंदरनगर के अंतर्गत सलाह में एक स्कूटी सवार ने पैदल चल रहे एक 13 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। इस हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने स्कूटी सवार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार स्कूटी नंबर एचपी 82-6668 ने पैदल चल रहे बच्चे माहिर को पेट्रोल पंप सलाह के समीप टक्कर मारी। माहिर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल सुंदरनगर लाया गया। जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफ र कर दिया गया। वहीं इस संबंध में सुंदरनगर थाना में स्कूटी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
