नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ):- नाहन स्थित हिमाचल प्रदेश के हेरिटेज धरोहर दिल्ली गेट की बेस पर खड़े किए जा रहे दो पहिया वाहनों की अवैध पार्किंग पर आखिरकार सिरमौर पुलिस व प्रशाशन ने चाबुक चला दिया है।नाहन शहर के प्रबुद्ध नागरिकों की बार-बार मांग के बाद आखिरकार हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर दिल्ली गेट पर खड़े किए जा रहे दो पहिया वाहनों को हटा दिया गया है।पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि शहर के वरिष्ठ नागरिकों की ओर से बार-बार यह आग्रह किया जा रहा था कि दिल्ली गेट एक और तो सिरमौर जिला ही नहीं प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर है वहीं दूसरी ओर दिल्ली गेट पर शहर का बस स्टॉप होने की वजह से यहां पर सैकड़ों की संख्या में यात्री प्रतिदिन अपने गंतव्य स्थान पर जाने के लिए बस में यात्रा करने के लिए पहुंचते हैं।दिल्ली गेट के साथ दो पहिया वाहन की पार्किंग की वजह से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यहां तक कि यात्री दिल्ली गेट की आर्क में से बस पकड़ने के लिए भी नहीं निकल पाते थे।यही नहीं दिल्ली गेट पर जो दो पहिया वाहन खड़े किए जाते थे वह अक्सर उन लोगों द्वारा खड़े किए जाते थे जो दिन भर निजी क्षेत्रों में सेवाओं के लिए ड्यूटी जाते हैं शाम को 8:00 बजे के आसपास ही दो पहिया वाहनों को हटाया जाता था।ऐसे में दिन भर लोगों को दिल्ली गेट बस स्टॉप पर बसों को पकड़ने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता था। यही नहीं दोपहिया वाहनों की यह पार्किंग दिल्ली गेट को भी बदनुमा दाग लगा रहे थे।ऐसे में बार-बार यह मामला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाया जा रहा था जिसके बाद आखिरकार पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने दिल्ली गेट पर दोपहिया वाहनों की पार्किंग को बंद कर दिया है तथा यह क्षेत्र नो पार्किंग जोन घोषित कर दिया गया है।शहर के लोगों ने पुलिस अधीक्षक सिरमौर व जिला प्रशासन द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की है। शहर के लोगों का कहना है कि इस तरह के कदम से शहर के लोगों को राहत मिली है।उधर, पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐतिहासिक दिल्ली गेट से दोपहिया वाहनों की पार्किंग को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शहर के लोगों को सहयोग अपेक्षित है।
Breakng
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
- राजकीय भवाई स्कूल में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन
Friday, October 23
