Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू लागू करने का निर्णय
    स्वास्थ्य

    हिमाचल प्रदेश में कर्फ्यू लागू करने का निर्णय

    By Himachal VartaMarch 24, 2020
    Facebook WhatsApp
    https://himachalvarta.com/wp-content/uploads/2020/03/7145751331913859072_n.mp4

    शिमला। राज्य सरकार ने देश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत पूरे प्रदेश में आज सायं 5 बजे से आगामी आदेशों तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल के सदस्यों व प्रदेश सरकार के अधिकारियों के साथ, राज्य में स्थिति की समीक्षा के लिए आज यहां आयोजित बैठक के दौरान लिया गया।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन के साथ प्रभावी एवं बेहतर समन्वय के लिए जिला स्तरीय समन्वयन समिति गठित की गई है, ताकि राज्य के लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित हो।

    उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला की जिला स्तरीय समिति का नेतृत्व हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार करेंगे। मण्डी जिला का नेतृत्व जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह, शिमला और किन्नौर जिला का शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, बिलासपुर जिला का शहरी विकास मन्त्री सरवीन चैधरी, लाहौल-स्पीति जिला का कृषि मन्त्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, ऊना जिला का ग्रामीण विकास मन्त्री वीरेन्द्र कंवर, हमीरपुर जिला का उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह, कुल्लू जिला का वन मन्त्री गोविन्द ठाकुर, सोलन जिला का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल, चम्बा जिला का विधान सभा उपाध्यक्ष हंस राज और सिरमौर जिला की जिला स्तरीय समिति का नेतृत्व पूर्व विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल करेंगे।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को राज्य में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त राज्य में कोरोना वायरस को फैलने से बचाव के लिए लागू कफ्र्यू के कारण लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी की निगरानी के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

    जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, वन मन्त्री गोविन्द ठाकुर, मुख्य सचिव अनिल खाची, महा अधिवक्ता अशोक शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान एवं उद्योग मनोज कुमार, पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी, प्रधान सचिव लोक निर्माण विभाग जेसी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुंडू, सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार और सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अमिताभ अवस्थी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.