नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा ) जिला सिरमौर में विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पदों व जेबीटी के 3 पदों पर भर्ती हेतु उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय, नाहन में 19 और 20 जून काउंसलिग की जायेगी।
उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर गुरजीवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित कला अध्यापकों के 2 पद (ऑर्थाे का एक पद एवं दृष्टि बाधित एक पद) की काउंसलिंग 19 जून 2023 को प्रारम्भिक शिक्षा के कार्यालय, नाहन में जायेगी।
उन्होंने बताया कि विशेष रूप से अक्षम दिव्यांग श्रेणी वर्ग के लिए आरक्षित जेबीटी के 3 पदों (ऑर्थाे का एक पद, दृष्टि बाधित एक पद व श्रवण बाधित एक पद) की काउंसलिंग 20 जून 2023 को उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय नाहन में होगी।
गुरजीवन कुमार ने कहा कि निदेशालय, श्रम व रोजगार हिमाचल प्रदेश, शिमला द्वारा सभी पात्र अभ्यर्थियों के नाम प्रायोजित किये जा चुके है लेकिन ऐसे पात्र अभ्यर्थी जिन्हें सूचना प्राप्त नहीं हुई है, वे भी निर्धारित तिथि को काउंसिलिंग में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि सभी पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे से उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय में काउंसिलिंग के लिए पहुंचना सुनिश्चित बनायें।
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
