दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस के शिलान्यास के मौके पर जेपी नड्डा ने बीजेपी को संस्कार की पार्टी बताया और इसके कार्यालयों को संस्कार केंद्र कहा.भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई को उसका अपना नया ऑफिस मिलने जा रहा है. शुक्रवार (9 जून) को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इसका शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने संबोधन भी दिया, जिसमें उन्होंने बीजेपी ऑफिस को संस्कार केंद्र बताया तो दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना भी साधा. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को ब्लैक स्पॉट बना दिया है.जेपी नड्डा ने कहा, केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली ब्लैक स्पॉट बन गया है. लोकपाल की यात्रा से मालामाल की यात्रा पर चल पड़े हैं. उप मुख्यमंत्री जेल में हैं. कई बेल पर हैं. स्कूल-दवाखाना की बगल में शराबखाना खोल दिया है. बंगला नहीं लेने की बात करते थे और शीश महल बना लिया. यह ब्लैक स्पॉट नहीं है, तो और क्या है. नड्डा ने कहा, केजरीवाल कहते हैं कि मैं कट्टर ईमानदार हूं, जबकि उनका डिप्टी सीएम जेल में है, बार-बार कोर्ट में बेल की मांग कर रहा है और कोर्ट हर बार ‘न’ कह दे रहा है. दिल्ली में कई घोटाले हो रहे हैं. इसके लिए प्रजातांत्रिक तरीके से लड़ाई लड़नी है.
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
