काँगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में आज श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ आया शनिवार और रविवार 2 दिन की छुट्टियों के चलते मंदिर में श्रद्धालुओं की लाइने मंदिर से बाहर बाजार तक जा पहुंची लगभग 35000 श्रद्धालुओं ने परिवार सहित मां के दरबार में 40 डिग्री तापमान में भी हाजिरी लगाई । श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन को स्थानीय पुलिस थाना मदद के लिए गुहार लगानी पड़ी। तब जाकर श्रद्धालुओं को नियंत्रित करने में थोड़ी बहुत सफलता मिली। मंदिर परिसर में आज धक्का.मुक्की का माहौल रहा चारों तरफ अव्यवस्था का आलम दिखाई दे रहा था मंदिर प्रशासन ने अपनी चूक को देखते हुए व्यवस्था सुधारने के बजाय तारा देवी मंदिर मार्ग को बंद कर दिया और तालाबंदी लगा दी जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा पर बुरा प्रभाव पड़ा और यात्री भटक गए।जबकि गोरख डिब्बी मंदिर और अन्य मंदिरों को जाने वाले रास्तों से यात्री सीधे मंदिर को प्रवेश करते नजर आए। एसडीएम डॉक्टर संजीव शर्मा ने कहा कि मंदिर न्यास के सौजन्य से यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
