सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) जिला पुलिस सोलन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ पुलिस की मुहिम जारी है व बिगड़ैल वाहन चालकों पर पुलिस का खूब डंडा चला है। इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट और सीट बेल्ट सहित शराब के नशे के सेवन में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है। बता दें कि पहली जनवरी से मई माह तक इन पांच महीनों में जिलाभर में पुलिस प्रशासन द्वारा 30,093 चालान किए गए हैं जिससे सरकारी खजाने में करीब 1.39 करोड़ रुपए जमा हुए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले वर्ष इन 5 महीनों में करीब 25,570 चालान हुए थे और सरकारी खजाने में करीब 1.33 करोड़ रुपए जमा हुए थे। पुलिस प्रशासन द्वारा पिछले वर्ष की तुलना में इस साल चालान से करीब 6 लाख रुपए की अतिरिक्त कमाई की है। गौरतलब है कि मोटर व्हीकल एक्ट में पुलिस द्वारा करीब 26 प्रकार के चालान किए जाते हैं। यदि आंकड़ों पर नजर दौड़ाए तो पुलिस प्रशासन द्वारा जिला सोलन में पांच महीनों में हुए 30,093 चालानों में से 9785 चालान आइडल पार्किंग के हैं। पिछले वर्ष जिले में हुए कुल 59,405 चालान में 14,573 चालान आइडल पार्किंग के हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
