बिलासपुर (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) अखिल भारतीय नौजवान सभा हिमाचल प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय बैठक राष्ट्रीय महासचिव रमन तिरुमलई की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में पूर्व विधायक कृष्ण कुमार कौशल, सीपीआई के राज्य सचिव भाग सिंह चौधरी, सभा के प्रदेश महासचिव शशि बंसल, अजय नड्डा व सभा के प्रदेश प्रभारी अधिवक्ता प्रवेश चंदेल विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में देश में बढ़ रहे सांप्रदायिक माहौल, बेरोजगारी, महंगाई व शिक्षा के निजीकरण व स्वास्थ्य के निजीकरण जैसे गंभीर मामलों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव रमन तिरुमलई ने कहा कि देश में मौजूदा समय युवाओं को धर्म के नाम पर बांटा जा रहा है। केंद्र की मोदी सरकार ने वर्ष, 2014 में देश के बेरोजगारों को हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। लेकिन नौ साल का समय बीत जाने के बावजूद भी बेरोजगारों को नौकरी नहीं दी गई। सत्ता प्राप्ति के लिए झूठे सब्जबाग दिखाए गए। देश में मौजूदा समय शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं बहुत महंगी हो गई हैं। शिक्षा व स्वास्थ्य के निजीकरण के कारण आम आदमी अपने बच्चों को बेहत्तर शिक्षा नहीं दिलवा पा रहा है। निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा है। केंद्र सरकार से सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने और सरकारी संस्थानों में आम लोगों के लिए उचित स्वास्थ्य व्यवस्था किए जाने की मांग की है। इस अवसर पर परवेश शर्मा, मधु ठाकुर, सुप्रिया भारद्वाज, अनुराग शर्मा, सुरेश चौधरी, रामलोक ठाकुर, अरूण कुमार, कपिल, तेजेंद्र सिंह व सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य भी इस मौजूद रहे।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
