Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • देश के टॉप 25 अधिकारियों में सोलन के उपायुक्त मनमोहन शर्मा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 17
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन विधानसभा क्षेत्र में सभी रूके हुये विकास कार्य पुनः शुरू होंगे-अजय सोलंकी
    सिरमौर

    नाहन विधानसभा क्षेत्र में सभी रूके हुये विकास कार्य पुनः शुरू होंगे-अजय सोलंकी

    By Himachal VartaJune 14, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (लक्ष्य शर्मा )   विधायक नाहन अजय सोलंकी ने आज बुधवार को चाकली में 31.12 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय स्वास्थ्य उप-केन्द्र की आधारशिला रखी।
    अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में सभी रूके हुये कार्य पुनः आरम्भ किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार, सड़क, पुल, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सेवाओं और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में विभिन्न विकास योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं।
    अजय सोलंकी ने कहा विधानसभा क्षेत्र मे रहने वाले सभी लोगों को स्वच्छ पेयजल मिले, बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें मिले, रोड़ नैटवर्क अच्छा बने, अच्छे स्वास्थ्य संस्थान बने, इस दिशा में वह सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर स्थानीय जनता की जरूरतों के अनुरूप कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी विकास कार्यों के लिए आम जन के सहयोग की आवश्यकता और सभी विकास कार्यों को चरणबद्ध ढंग से पूरा किया जायेगा।
    विधायक अजय सोलंकी ने चाकली में जन समस्यायें भी सुनी। उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया और शेष समस्याओं को सम्बन्धित विभाग को प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का अधिकारी वर्ग समय पर निपटारा करें ताकि लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु प्रदेश में व्यवस्था परिर्वतन के लिए कार्य कर रहे हैं इसके लिये जहां प्रदेश की आर्थिक दशा को सुधारा जा रहा है वहीं पर फिजूल खर्ची को भी रोका जा रहा है।
    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याण कारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए क्षेत्र के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि यद्यपि प्रदेश में पिछली सरकार के कारण आर्थिक संकट है किन्तु मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खु के कुशल नेतृत्व में नाहन विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जायेगी।
    इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक, ब्लॉक मैडिकल आफिसर मोनिषा अग्रवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल के अलावा अन्य अधिकारी एव पंचायत पदाधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हमारी संस्कृति ही हमारी वास्तविक धरोहर – संजय अवस्थी
    • सरकारी ई-बाज़ार और ऑनलाइन व्यापार पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित
    • रैम्प और उद्योग 4.0 तकनीकों पर परवाणू में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • बाडवास-चौकी मिरगवाल सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही 19 जून तक रहेगी बंद
    • 18 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.