सोलन (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला के लिए निर्धारित मानदंडों के अनुरूप कलाकारों के ऑडिशन 16 जून से 18 जून तक नगर निगम सोलन के हॉल में आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त सोलन एवं मेला अधिकारी अजय यादव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अजय यादव ने कहा कि राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला इस वर्ष 23 जून से 25 जून तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग, प्रयास और साथ से मेले को अधिक आकर्षक एवं सफल बनाया जाएगा। मेला अधिकारी ने कहा कि तीन दिवसीय मेले में सभी कलाकारों का चयन मापदंडों के अनुसार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डा. कर्नल धनीराम शांडिल द्वारा दिए गए निर्देशों और समिति के सभी सदस्यों के सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मेले में सोलन जिला की उन महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया जाएगा जिनके कार्य अन्य को प्रेरणा दे रहे हैं। इस वर्ष मेले में स्थानीय महिला मंडलों की रस्सा-कशी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेगी। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का लाइव प्रसारण किया जाएगा ताकि सभी मेले में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे कलाकारों को लाइव देख सकें। इसके लिए सोलन शहर में कुछ प्रमुख स्थानों पर स्क्रीन स्थापित की जाएंगी। चयनित नेटवर्क के माध्यम से लाइव प्रसारण किया जाएगा।उपायुक्त सोलन के फेसबुक पेज पर भी राज्य स्तरीय मां शूलिनी मेला लाइव देखा जा सकेगा। अजय यादव ने कहा कि मां शूलिनी की नगरी सोलन का यह मेला जन-जन का आस्था का प्रतीक है। इस अवसर पर सोलन शहर की भव्य सजावट हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने शहर के सभी व्यापार मंडलों और स्थानीय निवासियों से आग्रह किया कि तीन दिवसीय मेले में अपनी व्यपारिक संस्थानों और घरों की दीपावली की तरह सजाकर मां शूलिनी का अभिनंदन करें। उन्होंने कहा कि इस दिशा में शहरवासियों का सहयोग पूरे प्रदेश को प्रेरित करेगा। समिति में गैर सरकारी सदस्यों ने मेले को और बेहतर बनाने की दिशा में अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। उपमंडलाधिकारी सोलन कविता ठाकुर, सहायक आयुक्त डा. स्वाति गुप्ता, जि़ला कार्यक्रम अधिकारी आरएस नेगी, अन्य सरकारी सदस्य एवं गैर सरकारी सदस्य बैठक में उपस्थित थे।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
