चंबा (हिमाचाल वार्ता न्यूज़ ) प्रधान वन सचिव को एक गुमनाम पत्र भेजा गया है। इसमें बताया गया है कि वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। अवैध कटान के शिकायत पत्र ने वन विभाग की नींद उड़ा दी है। जिले के चुराह वन मंडल में देवदार के पेडों के अवैध कटान का एक मामला शांत नहीं होता नहीं है तो दूसरा मामला उजागर हो जाता है। इस बार वन मंडल चुराह की वन बीट खैरना और चुंगी में देवदार के हरेभरे पेडों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक गुमनाम पत्र प्रधान वन सचिव को भेजा गया है।इसमें बताया गया है कि इन दोनों वन बीटों में वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से देवदार के पेड़ों का अवैध कटान हुआ है। गुमनाम पत्र भेजने वाले ने अपना नाम उजागर नहीं किया है। हालांकि पत्र के साथ अवैध कटान की दर्जनों फोटो संलग्न की हैं। सरकार के ध्यान में यह मामला आते ही इसकी गंभीरता से जांच करवाने के आदेश वन मंडलाधिकारी चुराह को दिए गए हैं।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
