लाहौल स्पीती (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) उदयपुर लाहौल घाटी में अंडर-14 स्कूली छात्र एवं छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता 16 जून से शुरू होगी। 18 जून तक चलने वाली तीन दिवसीय प्रतियोगिता में लोहा मनवाने के लिए स्कूलों में इन दिनों खूब तैयारियां हो रही हैं। प्रतियोगिता के मुकाबले केलांग, जाहलमा और उदयपुर में खेले जाएंगे। इसमें घाटी के करीब 33 स्कूलों से छात्र- छात्राएं भाग लेेंगे। खंड स्तर के मुकाबलों के बाद अंडर -14 के जिला स्तरीय खेल मुकाबले भी होंगे। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो के साथ बैडमिंटन के सिंगल, डबल मुकाबलों के अलावा चेस, योगा व एथलेक्टिस मुकाबले होंगे। इसके प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी केलांग छेरिंग अंगरुप ने बताया कि खेलकूद की तैयारियां चल रही हैं, इसमें जिले के तमाम स्कूलों के बच्चे अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
