बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा ने राज्य की कांग्रेस सरकार के अब तक छह माह के कार्यकाल को आज तक के इतिहास का काला अध्याय करार दिया है। उनका कहना है कि एक के बाद एक जनविरोधी निर्णय लेकर सरकार ने जनता के हितों पर कुठाराघात करने का ही कार्य किया। सत्ता में आते ही 990 संस्थान डिनोटिफाई कर दिए। सात रुपए सस्ता किए गए डीजल के रेट कांग्रेस सरकार ने तीन रुपए बढ़ाकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है। 300 यूनिट बिजली फ्री देने के वादे को पूरा न कर उल्टे बिजली के रेट बढ़ाकर जनता की परेशानी बढ़ाई है। ऐसे में जनहित के मुददों पर भाजपा लड़ाई लड़ेगी और आने वाले लोकसभा चुनाव में चारों सीटें जीतेगी।
गुरुवार को यहां सर्किट हाऊस में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणधीर शर्मा ने कहा कि पिछली सरकार के समय विधायकों को विधायक निधि का दो करोड़ रुपए दिया गया था और विधानसभा चुनाव के चलते अंतिम किश्त जारी नहीं हो सकी। कांग्रेस ने सत्ता में आते के बाद 50 लाख की अंतिम किस्त जारी नहीं की। विकास कार्य रोकने का काम किया है और वहीं, विधायकों के सम्मान को भी ठेस पहुंचाई। यही नहीं, 31 मार्च 2022 तक लोक निर्माण व जलशक्ति विभागों का पैसा खर्च करने के बजाय सरकारी खजाने में वापस कर दिया जिसके चलते ठेकेदारों को पेमेंट नहीं मिल पाई।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
