मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बड़ा देव कमरुनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप गाड़ी (एचपी 69 6301) किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर डैहर के कोट गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मिट्टी के ढेर पर पलट गई। हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। पांच घायलों को सिविल अस्पताल डैहर में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। चार अन्य को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19
