Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    • पिकअप पलटने से युवक की मौत, चालक पर लापरवाही का मामला दर्ज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 2
    Himachal Varta
    Home»देश»दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है।
    देश

    दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है।

    By Himachal VartaJune 16, 2023
    Facebook WhatsApp

    दिल्ली ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। दिल्ली-एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई है। दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ मौसम का मिजाज बदल गया है। बारिश से पहले मौसम विभाग ने आशंका जताई थी कि आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ ही दक्षिणी दिल्ली के आसपास इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा एनसीआर में नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, मानेसर और बल्लभगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना जताई थी।
    मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4-5 दिनों तक लोगों को प्रचंड गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुवार को गुरुग्राम के ग्रामीण इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश की बूंदें गिरी, ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर कम किया है। तापमान में पिछले दिनों के मुकाबले चार डिग्री की कमी आई है। गुरुवार को शहर को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री था।
    प्रादेशिक मौसम विभाग में उपमहानिदेशक डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने पहले ही पूर्वानुमान जताया था कि 14 जून को तापमान अधिक रहने के बाद 15 जून से गिरावट शुरू होगी। ऐसा 15 व 16 जून व 18-19 जून को बारिश होने के कारण होगा। इस दौरान तापमान 38-39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री तक रहेगा। 18-19 जून को हल्की बारिश के साथ 30-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। अभी लू की स्थिति नहीं है।
    21 जून तक गुरुग्राम में ऐसा ही मौसम रहने के आसार
    पिछले दिनों जहां शहर का अधिकतम तापमान 41, 42 डिग्री सेल्सियस तक हो गया था। मौसम विज्ञान विभाग से मिली सूचना के अनुसार 21 जून तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार है। हल्की बारिश भी हो सकती है।पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश की संभावना बन रही है। शिकोह पुर स्थित कृषि मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. मंजीत कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर अगले 5 दिनों तक रहेगा। 30 से 40 किमी की गति से हवाएं चलेंगी, बिजली चमक सकती और छिटपुट बारिश हो सकती है। इससे गर्मी कम होगी। बृहस्पतिवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई है। आने वाले 21 जून तक तापमान पिछले हफ्ते के मुकाबले कम रहेगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 06 जून को दिलाई जाएगी नव निर्वाचित नाहन पार्षदों को शपथ, एसडीएम ने जारी किया नोटिस
    • ज़िला प्रशासन युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए प्रतिबद्ध – मनमोहन शर्मा
    • शारीरिक शिक्षक (जॉब ट्रेनी) के 14 रिक्त पदों की बैचवार भर्ती के लिए काउंसलिंग 03 से 09 जून तक
    • स्व गणना विकल्प का सभी ज़िलावासी करें उपयोग – मनमोहन शर्मा
    • जिला सिरमौर में पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों का परिणाम : जिला निर्वाचन अधिकारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.