नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (राजीव कुमार ) मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने कहा कि सिरमौर जिला के लोगों को बेहतर चिकित्सा उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पुरजोर प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिला के क्षेत्रीय अस्पताल में सभी प्रकार की बीमारियों के विशेषज्ञ उपलब्ध हैं। जिला मुख्यालय में मेडिकल कॉलेज भी कार्यरत हैं जहां लोगों को उपचार सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला के अन्य चिकित्सा खण्डों में जहां चिकित्सक कम हैं, वहां पर प्रतिनियुक्ति करके मरीजों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के प्रयास किये जा रहे हैं। संगड़ाह विकास खण्ड का जिक्र करते हुए पाठक ने कहा कि नौराधार, संगड़ाह व हरिपुरधार में स्वास्थ्य केन्द्रों की सुविधा सहित कुल 25 स्वास्थ्य उपकेन्द्र उपलब्ध हैं जहां पर दूरवर्ती क्षेत्रों के लोगों का उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिये प्रतिनियुक्ति पर गायनी विशेषज्ञों को भेजा जाता है ताकि महिलाओं को उपचार के लिये जिला अस्पताल तक न आना पड़े। हालांकि कुछ स्वास्थ्य संस्थानों में जो रिक्त पद हैं, उन्हें भरने के लिए उच्च स्तर पर अवगत करवाया गया है और निकट भविष्य में आवश्यक रिक्त पदों को भर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य संस्थानों का भी सुचारू संचालन प्रतिनियुक्ति के माध्यम से करने के प्रयास किये जा रहे हैं।
डॉ. पाठक ने कहा कि टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चले, इसके लिए स्टाफ को इन क्षेत्रों में टीकाकरण के दिनों प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाता है
Breakng
- हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
- रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
- अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
- सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
Thursday, September 3
