नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ विधायक अजय सोलंकी ने आज नाहन निर्वाचन क्षेत्र के तहत सलानी-कटोला तथा त्रिलोकपुर पंचायत के टेडी-बरोटी में जन समस्यायें सुनी और कई समस्याओं का मौके पर निपटारा किया।
इससे पूर्व सलानी कटोला और टेडी बरोटी पहुंचने पर अजय सोलंकी का स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
अजय सोलंकी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों का विकास हमारी सरकार की प्राथमिकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आदि विभिन्न समस्याओं का चरणबद्ध ढंग से निपटारा किया जायेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास में बजट की कमी आडे़ नहीं आएगी और सभी विकास कार्य निर्धारित समय में पूरा होंगे। उन्होंने अधिकारियों से आग्रह किया कि जनता की विभिन्न समस्याओं का समाधान समय पर करें ताकि आमजन का समय और धन की बर्बादी न हो। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खु सरकार व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है, जबकि पूर्व सरकार के समय भ्रष्टाचार व्याप्त रहा और धन की फिजूल खर्ची हुई। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जनता की निस्वार्थ सेवा की जायेगी।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
