भारी बारिश का अलर्ट, ईओ सुखजिंदर बोले
ज़ीरकपुर। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और रोकथाम से संबंधित प्रबंधों के बारे में डीसी के आदेशों के बाद नगर कौंसिल ज़ीरकपुर हरकत में आयी है। कार्यकारी अधिकारी सुखजिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि उपायुक्त गिरीश दयालन की ओर से उनके सहित बीडीपीओ, ड्रेनेज़ विभाग और दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारियों को भारी बरसात के जारी किये गए हाई अलर्ट को देखते हुए सीवरेज, ड्रेनेज और बरसाती नालों की सफाई करवाने की हिदायत की गई थी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से घग्गर के पानी के मापदंडों पर नजर रखी जा रही है। सिद्धू ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर ने बाढ़ की संभावित स्थिति के लिए मेडिकल सहूलियतें, खाने पीने की वस्तुओं के भंडार, पशु चारे, बिजली सप्लाई, यातायात चालू रखने, ट्रांसपोर्ट, पुलिस गश्त, टेलीफ़ोन सेवाएं चालू रखने और शहर में पानी निकासी के प्रबंधों को यकीनी बनाने के आदेश दिए हैं। नगर कौंसिल ज़ीरकपुर के क्षेत्र में स्थित ड्रेनों, सीवरेज और नालों की सफ़ाई करवाई गई है और जेसीबी का भी प्रबंध किया गया है। सुखजिन्दर सिंह सिद्धू ने नगर कौंसिल अधिकारियों को हिदायतें दी हैं।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19