काँगड़ा (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) दर्जनों हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को चंबा के मनोहर हत्याकांड के विरोध में रैली की। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद कांगड़ा फस्र्ट सेवा भारती अखंड भारत सनातन हिंदू महासभा हिमालयन सेवियर्स व्यापार मंडल कांगड़ा, करणी सेना सनातन धर्म सभा, बजरंग दल व राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन सहित दर्जनों संस्थाओं ने मनोहर हत्याकांड की निंदा की तथा मृतक मनोहर की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन व्रत भी रखा। इस मौके पर तमाम संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि यहां हिमाचल में हो रही वारदातों में ऐसे लोग संलिप्त रहे हैं और हिंदुओं का कत्ल कर रहे हैं साथ ही हिंदू देवी-देवताओं का उपहास उड़ा रहे हैं, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। व्यापार मंडल कांगड़ा के अध्यक्ष वेद शर्मा ने बताया कि पिछले साल भी इस मसले पर स्थानीय प्रशासन को इस बारे ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई हल नहीं हुआ। नतीजतन हिंदू संगठनों में रोष बढ़ रहा है और वे कार्रवाई चाहते हैं। इस मौके पर कांगड़ा फस्र्ट के अध्यक्ष राकेश कथूरिया ने कहा कि जो ऐसे लोगों को दुकानें व मकान किराए पर दे रहे हैं उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित की जाए। अगर यहां कोई वारदात हुई तो वे लोग भी जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां भारी संख्या में फेरी लगाकर संदिग्ध लोग घरों की रेकी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोग यहां धंधा तो कर रहे हैं लेकिन सरकार को कोई टैक्स नहीं दे रहे हैं। जबकि हिंदू लोग जो कारोबार कर रहे हैं उनके खाते भी खंगाले जाते हैं साथ में वह ईमानदारी से टैक्स दे रहे हैं। उन्होंने कहा ऐसे लोगों से कारोबार करने पर टैक्स वसूला जाए।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
