बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बिलासपुर जिला के अग्रणी यूको बैंक की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2022-23 की वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत मार्च 2023 तक के परिणामों तथा उपलब्धियों की समीक्षा हेतु जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति तथा जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डा. निधि पटेल ने की। बैठक में जिला में कार्यरत सभी बैंकों द्वारा क्रियान्वित की जा रही सरकार की गरीबी उन्मूलन योजनाओं के अंतर्गत हुई प्रगति तथा वार्षिक ऋण योजना 2022-23 के अंतर्गत मार्च 2023 तक के लक्ष्यों तथा उपलब्धियों की समीक्षा की गई। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी बैंकों के अधिकारियों को केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा जिला में चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत जरूरतमंदों और पात्र व्यक्तियों को अधिक से अधिक लोन देने के निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने प्राइवेट बैंक के अधिकारियों को इन योजना में बढ़-चढक़र भाग लेने के निर्देश दिए। निधि पटेल ने बैंक अधिकारियों से कहा कि वित्तीय योजनाओं का प्रभावी प्रचार किया जाए। बैठक का संचालन अग्रणी जिला प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला बिलासपुर के ऋण वितरण में बैंकों का वार्षिक ऋण योजना 2022-23 में मार्च 2023 (पहली अप्रैल, 2022 से 31 मार्च 2023 तक) का लक्ष्य 1355.00 करोड़ रुपए था, जिसे तिमाही के अंत तक बैंकों ने 1337.47 करोड़ रुपये के ऋण वितरण करके 98.71 प्रतिशत की दर से अपने लक्ष्यों की प्राप्ति की है।जिला में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मार्च 2023 के अंत तक प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र में बैंकों ने 73.27 प्रतिशत की दर से तथा गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 346.40 प्रतिशत की दर से लक्ष्यों की प्राप्ति की है। जिला में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मार्च 2023 के अंत तक कृषि क्षेत्र में 415.19 करोड़ रुपए, सूक्ष्म मध्यम व लघु उद्यमों में 388.06 करोड़ रूपए तथा अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 97.06 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए है। जिला के बैंकों ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत लगातार वृद्धि दर्ज की है तथा वित्तीय वर्ष 2022-23 में मार्च 2023 के अंत तक कुल 43701 किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए हैं। जिला में कार्यरत सभी बैंक शाखाओं को इस आशय के निर्देश भेजे जा चुके हैं कि वे शेष बचे किसानों को भी किसान क्रेडिट कार्ड जारी करना सुनिश्चित करें। जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में मार्च 2023 के अंत तक अर्थात 31 मार्च 2023 को कुल व्यवसाय 10437.90 करोड़ रुपए हो गया है। बैठक में अंचल प्रबंधक यूको बैंक धर्मशाला कुसुम गुप्ता, एलडीओ आरबीआई शिमला भरत राज आनंद, डीडीएम नाबार्ड सतपाल चौधरी सहित विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
