पंचकुला (हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंचकूला के सेक्टर-5 के बेला विस्टा होटल के पीछे मोड़ पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक पर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की उम्र 45 साल तथा नाम अरुण कुमार मेहरा है। जोकि पंचकूला के…पंचकूला (उमंग) : पंचकूला के सेक्टर-5 के बेला विस्टा होटल के पीछे मोड़ पर हरियाणा रोडवेज की बस ने बाइक पर जा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी। इस हादसे में पुलिसकर्मी की मौत हो गई। मृतक पुलिसकर्मी की उम्र 45 साल तथा नाम अरुण कुमार मेहरा है। जोकि पंचकूला के रायपुररानी में परिवार के साथ रहता था।पंचकूला पुलिस के एसीपी सुरिंद्र कुमार ने बताया कि डायल 112 को सूचना मिली थी कि सेक्टर-5 के बेला विस्टा के पास सड़क हादसा हुआ है। जो एक हरियाणा रोडवेज की बस और मोटरसाइकिल के बीच हुआ है। जिसमें बाइक सवार पुलिस की वर्दी में है, जिसकी मौके पर मौत हो गई है। डायल 112 की टीम पुलिसकर्मी को पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल लेकर गए। जहां पुलिसकर्मी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
