नाहन। कोवीड-19 के खतरे को देखते हुए, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, नाहन ने अपना (24×7) मेडिकल हेल्पलाइन नंबर 7876556089 जारी किया है। इस नंबर पर आने वाले फोन मेडिकल कॉलेज के यूआरसी केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर द्वारा सुने जायेंगे।
मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी किये गए आदेशों अनुसार किसी भी बीमारी विशेषकर खांसी, बुखार, सांस की तकलीफ के लिए आम जनता अस्पताल जाने से पहले चिकित्सकीय सलाह के लिए इस नंबर पर कॉल करे। लोग इस नंबर के साथ ही व्हाट्सएप के माध्यम से भी ऑडियो-वीडियो मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। हालाँकि, इस नंबर पर आपातकालीन व रेफ्रड रोगियों के लिए कॉल नहीं किया जा सकता है। ऐसे मरीजों को सीधे कैसुअलटी में देखा जायेगा।
यह नंबर अस्पताल से सम्बंधित किसी भी सामान्य पूछताछ के लिए नहीं होगा। सामान्य पूछताछ के लिए आयुर्वेद अस्पताल के पूछताछ व पंजीकरण काउंटर पर लैंडलाइन नंबर 01702-224450 पर (24×7) संपर्क किया जा सकता है।
Breakng
- जूडो मार्शल आर्ट खेल नहीं अपितु एक अनुशासन – अनिरुद्ध सिंह
- घुमारवीं में रेशम पालन लाभार्थियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट आयोजित
- पंचायत चुनाव परिणाम से सहमे सुक्खू, खुद के लिए खोज रहे सुरक्षित सीट : जयराम ठाकुर
- विकास कार्यों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- जयराम ठाकुर ने पांवटा में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
- एसडीवीएच पांवटा साहिब में विश्व रेबीज दिवस 2026 का आयोजन
Tuesday, September 29