ददाहू हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा ) डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में पितृ दिवस मनाया गया । इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अभिभावको और विद्यार्थियों ने बढ-चढकर भाग लिया । इस कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य विद्यालय के अध्यापक श्री मामराज शर्मा जी ने किया । सबसे पहले विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनेन्द्र गोयल ने उपस्थित सभी अभिभावको , अध्यापकों और विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जून माह का तीसरा रविवार पितृदिवस के रूप में मनाया जाता हैं , इस कार्यक्रम को मनाने का मुख्य उद्येश्य विद्यार्थियों को अपने पिता के महत्व को बताना था। प्रधानाचार्य ने कहा कि पिता हम सबके जीवन में वो शख्सियत हैं जिसका योगदान अमूल्य हैं , एक पिता जीवन भर अपने बच्चों के लिए वो सबकुछ करता हैं जो वह कर सकता हैं , वह खुद सबकुछ सहन करता हैं परन्तु अपने परिवार के सामने वह कभी कुछ भी जाहिर नहीं होने देता , जब भी परिवार के ऊपर कोई विपदा आती हैं तो पिता एक चटटान के समान उस विपदा का सामना करता हैं , यहां तक कि वह अपने सुख का भी त्याग अपने परिवार की खुशी के लिए कर देता है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की प्यारे विद्यार्थियों जीवन में हमेशा अपने माता-पिता का सम्मान करना और जो कर्तव्य तुम्हारे अपने माता-पिता के प्रति बनते हैं वह हमेशा आप सभी निभाए । उसके बाद विद्यालय के अध्यापक -अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री इन्दर प्रकाश गोयल जी ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि एक पिता हमेशा अपने बच्चों के लिए जीवन-पर्यंत संघर्ष करता है ,एक पिता कि डांट बच्चो को कडी धूप के समान लगती है, परन्तु शाम तक वही कडी धूप पेड की छांव का अहसास कराती हैं । जीवन में एक पिता ही हैं जो हमेशा ये चाहता हैं कि उसकी संतान जीवन में उससे भी ज्यादा तरक्की करे ।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
