Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, October 23
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन चौगान में 21 को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-डीसी
    सिरमौर

    नाहन चौगान में 21 को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-डीसी

    By Himachal VartaJune 19, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  ) नाहन के चौगान मैदान में आगामी 21 जून को आयोजित किये जाने वाले 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। तैयारियों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त सुमित खिमटा ने कहा कि उद्योग, आयुष व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जबकि नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सोलंकी इस अवसर पर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे।
    समारोह के संबंध में और जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि योग क्रियाएं प्रातः 6 बजे आरंभ हो जाएंगी। योग में शहर के विभिन्न स्कूलों, आर्ट ऑफ लिविंग, सत्य सांई समिति, पतजंलि, आयुष विभाग, नेहरू युवा केन्द्र सहित विभिन्न संस्थाओं के लगभग 1200 प्रतिभागियों को आमंत्रित किया गया है। समस्त प्रतिभागियों को प्रातः 5.30 बजे नाहन चौगान में पहंुचने का आग्रह किया गया है।
    सुमित खिमटा ने कहा कि मुख्य अतिथि हर्षवर्धन चौहान व गणमान्य अतिथि सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन करेंगे तत्पश्चात राष्ट्रीय गान के साथ योग प्रदर्शन शुरू हो जाएगा।
    उपायुक्त ने कहा कि योग करने वाले समस्त प्रतिभागियों के लिये चौगान मैदान में योग के लिये दरी व मैट इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, पानी तथा लाइट रेफरेशमेंट का भी प्रबंध किया जाएगा ताकि योग प्रदर्शन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके। सुमित खिमटा ने लोगों से योग दिवस में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की है।
    जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुष विभाग के चिकित्सकों व स्टॉफ द्वारा गत दो दिनों से शहर के स्कूलों सहित विभिन्न जगहों पर योग के महत्व बारे जानकारी प्रदान की जा रही है। उन्होनें कहा कि चौगान मैदान में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों के अलावा एक आयुर्वेद पद्धति पर आधारित बहुद्देशीय चिकित्सा शिविर का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की जाएंगी और दवाईयां भी मुफ्त उपलब्ध करवाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य उपचार स्टॉल स्थापित किया जाएगा। उन्होंने लोगोें से चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
    • मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
    • राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
    • एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.