केलांग ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) केलांग:मनाली-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो पर्यटकों की मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टी में दोनों पर्यटकों की मौत का कारण ऑक्सीजन की कमी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी लाहुल-स्पीति मयंक चौधरी ने कहा कि लाहुल-स्पीति एक ऊंचाई पर स्थित जिला है। यहां पर हवा में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति या पर्यटक जिसे सांस से संबंधी कोई दिक्कत हो तो उसे यहां सांस न आने की समस्या पेश आती है और समय पर उपचार न मिलने से वह अपनी जान भी गंवा देते हैं।उन्होंने बताया कि पूर्व में भी ऑक्सीजन की कमी के कारण कुछ पर्यटकों ने अपनी जान गंवाई है। जिला का अधिकतर ऊंचाई वाला क्षेत्र जैसे दारचा से आगे का क्षेत्र ग्राम्फू से लोसर तक का क्षेत्र इत्यादि नेटवर्क विहीन है और ऐसे इलाके में किसी भी तरह की दिक्कत आने पर तुरंत किसी तक सूचना पहुंचाना व सहायता प्राप्त करना संभव नही हो पाता है। उन्होंने अपील की है कि किसी को सांस संबंधी कोई भी समस्या है, तो जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्र मुख्यत: मनाली लेह मार्ग पर दारचा से आगे सफर न करें।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
