Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»बिलासपुर के नस्वाल कस्बे में एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।
    बिलासपुर

    बिलासपुर के नस्वाल कस्बे में एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी।

    By Himachal VartaJune 22, 2023
    Facebook WhatsApp
    हिमाचल वार्ता न्यूज़

    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )   बिलासपुर के नस्वाल कस्बे में एक युवक ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। परिवार के मुताबिक, युवक दिमागी तौर पर अस्वस्थ था। उसने 15 दिन पहले भी जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की थी।हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के घुमारवीं थाना इलाके के नस्वाल कस्बे में एक युवक ने अपनी लाइसेंस बंदूक से खुद को गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया पुलिस इस बात की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर परेशान चल रहा था। घटना वीरवार सुबह करीब सात बजे हुई। मृतक की पहचान मनोहर पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र पाल गांव नस्वाल के तौर हर हुई है। मृतक की पत्नी रंजना ने पुलिस को बताया कि उसका पति मनोहर ट्रैक्टर चलाता था। जो पिछले कुछ समय से दिमागी तौर पर अस्वस्थ था। रंजना के मुताबिक, रोजाना की तरह मंगलवार शाम करीब आठ बजे मनोहर खाना खाकर सो गया था। वीरवार सुबह करीब 5:00 बजे उठकर अपने कमरे में ही था। रंजना के मुताबिक, वह रोजमर्रा के काम में लगी थी। इसी दौरान उसे कमरे से गोली की आवाज सुनाई दी। वह दौड़कर कमरे में पहुंची तो देखा कि उसके पति मनोहर ने खुद को गोली मार ली है। गोली हार्ट के पास लगी थी। रंजना के मुताबिक उसने एकदम से बंदूक बाहर फेंक दी। मनोहर कमरे में फर्श पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। लेकिन मनोहर दम तोड़ चुका था। कमरे में खून बिखरा हुआ था। स्थानीय पंचायत प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पत्नी रंजना के मुताबिक, करीब 15 दिन पहले मनोहर ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिसके बाद वह दस दिन तक एम्स में दाखिल रहा था। मृतक मनोहर के दो बच्चे हैं। बेटी नवीं कक्षा में पढ़ती है जबकि बेटा कक्षा छह में पढ़ रहा है। इसके अलावा घर में मनोहर की मां और पत्नी ही रहते हैं। मनोहर के पिता की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव और बंदूक को कब्जे में ले लिया है।पुलिस उप अधीक्षक चन्द्रपाल सिंह ने बताया कि युवक द्वारा खुद को गोली मारने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों के बयान दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। परिजनों के मुताबिक, मनोहर पिछले कुछ समय से मानसिक तौर पर अस्वस्थ था।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.