ऊना ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश सरकार के एक बड़े इवेंट का ऐलान करते हुए नशे को लेकर और सख्त कदम उठाने की बात कही है। शनिवार को ऊना के सर्किट हाउस में आयोजित की गई पत्रकार वार्ता के दौरान मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में 27 जून को नशे के खिलाफ होने वाली दौड़ को लेकर कई बातें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने नशा तस्करी की रोकथाम को लेकर पुलिस द्वारा उठाए जा रहे प्रयासों को सराहा वहीं उन्होंने कहा कि क़ानूनी कार्रवाई के साथ साथ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करना भी जरूरी है। उन्होंने बताया कि 27 जून को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बतौर मुख्य अतिथि आने वाले हैं।डिमांड चेन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी
मुकेश ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ सरकार के दिशा निर्देश पर कानूनी कार्रवाई निश्चित रूप से चल रही है जिसके तहत सप्लाई चैन को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ इसकी डिमांड चेन को तोड़ने के लिए लोगों को जागरूक करना जरूरी है उसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नशे के खिलाफ दौड़ के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र पंजाब के साथ सटा हुआ है ऐसे में क्षेत्र के युवाओं को नशे की दलदल से बचाने के लिए इस अभियान को शुरू किया जा रहा है ताकि हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर अपने भविष्य को सुधार सकें।
Breakng
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
- नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
- विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
- राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
Wednesday, September 2
