पंजाब ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) पंजाब में बदमाश इस कदर बेखौफ हैं कि वे दिनदहाड़े लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। अब एक बड़ी वारदात पंजाब के बटाला से सामने आई है। यहां इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में घुसकर दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि, बदमाशों की इस वारदात में तीन लोगों को गोलियां लगी हैं। जिन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं वारदात के बाद से आसपास सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस लोगों से पूछताक्ष के साथ-साथ पास के CCTV कैमरों को खंगाल रही है ताकि बदमाशों का सुराग लग सके। वारदात के बाद से बदमाश फरार हैं।
बदमाशों ने ये वारदात क्यों की? इस बारे में जानकारी हासिल नहीं हो पाई है। यह पता लगाया जा रहा है कि क्या बदमाश लूट के लिए आए थे या फिर रंजिशन उन्होंने यहां आकर गोलियां चलाईं। पुलिस का कहना है कि, आगे की कार्रवाई की जा रही है। बदमाश बच नहीं पाएंगे। वे जल्दी ही गिरफ्त में होंगे।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Saturday, October 17
