Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पर्वतारोही बलजीत कौर की टीम ने चूड़धार के जंगल में एकत्रित किया 35 किलो कचरा
    सिरमौर

    पर्वतारोही बलजीत कौर की टीम ने चूड़धार के जंगल में एकत्रित किया 35 किलो कचरा

    By Himachal VartaJune 27, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):- प्रसिद्ध पर्वतारोही व हिमाचल की बेटी बलजीत कौर अपनी टीम के साथ चूड़धार ट्रैक पर पहुंची और उन्होंने शिरगुल देवता के दर्शनों के साथ चूड़धार के जंगल में पर्यटकों द्वारा डालें गए कूड़े की सफाई की। इस दौरान बलजीत की टीम ने यहां से करीब 35 किलो कचरा एकत्र किया। जिसे इन्होने नौहराधार पहुंचाया गया। चूड़धार के लिए नौहराधार के रास्ते से इन दिनों हजारों की संख्या में पर्यटकों पहुंच रहे है। इसके साथ ही यह भी एक सत्य है कि जितनी ज्यादा संख्या में पर्यटक पहाड़ों में पहुंच रहे है उतना ही ज्यादा कचरा भी साथ लेकर आ रहे हैं, अब इसे जागरूकता का अभाव समझे या जानबुझ कर किया जाने वाला कार्य।
    लोग ट्रैक पर खाने-पीने की वस्तुएं लेकर जाते है, मगर उसका कचरा साथ में वापिस न लाकर पहाड़ों पर ही फेंक देते हैं। इससे न केवल प्रदूषण फैलता है, बल्कि पहाड़ों की सुंदरता पर भी ग्रहण लगता है। बलजीत कौर ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि जब भी लोग पहाड़ों पर जाते हैं और अपने साथ खाने पीने की वस्तुएं लेकर जाते है तो उन सभी का कचरा अपने साथ वापिस लेकर आएं। यदि पहाड़ों पर कचरा फेंका जाएगा तो इससे प्रदूषण के साथ पहाड़ों की सुंदरता भी खराब होती है।बलजीत ने चूड़धार के रास्ते और चूड़धार पर लगाई जाने वाली दुकानों के लोगों से भी आग्रह किया कि वे लोग भी अपनी दुकानों के आसपास कूड़ा न फैलाएं और लोगों को भी कूड़ा फेंकने से रोके और जागरूक करें। बलजीत कौर ने कहा कि इस बार हमारी टीम ने इस सुंदर पहाड़ी से 35 किलो कचरा एकत्र किया है, लेकिन अभी भी यहां और कचरा बाकी है, जिसके लिए हम आने वाले समय में एक और बड़ी टीम बना कर चूड़धार की सफाई करेंगे।
    मगर लोग रास्ते में प्लास्टिक की बोतलें, प्लास्टिक के रेनकोट, नमकीन बिस्कुट के रैपर, डिस्पोजल गिलास प्लेट इधर-उधर फेंक रहे है। चोटी पर लगातार हर साल लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है, लिहाजा कूड़ा भी बढ़ रहा है। जहां सरकार स्वच्छता पर लोगों को जागरूक कर रही है, वहीं लोगों द्वारा हरी-भरी सुंदर घाटी को ग्रहण लगाया जा रहा है। वहीं चूड़ेश्वर सेवा समिति के सदस्यों ने भी सभी पर्यटको से अपील की है कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.