सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ ) बद्दी और नालागढ़ में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए हैं। बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। जबकि नालागढ़ में सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्ति का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पहली घटना नालागढ़ में मध्य रात्रि 12 बजे रूपनगर रोड पर बाईपास के समीप चंबा के सहूंता तहसील के सिंबल खोला गांव के 31 वर्षीय मनोज कुमार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन चालक हिट करने के बाद मौके से फरार हो गया । घायल अवस्था में मनोज को राहगीर अपने वाहन में बैठा कर नालागढ़ थाना क्षेत्र के अस्पताल लाए। जहां पर उपचार के दौरान सुबह तड़के तीन बजे घायल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद उसका नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया है।दूसरी घटना सुबह दो बजे बद्दी -नालागढ़ मार्ग पर संडोली के समीप हुई। एक लगभग 35 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात के समय वहां से निकल रहे कुछ लोगों ने इसकी सूचना बद्दी थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसे मोरचरी रखा गया है। पुलिस ने साथ लगते चौकी और थाने में इसकी सूचना दे दी है।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने दोनों हादसों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया चंबा के युवक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं बद्दी के संडोली में हुई दुर्घटना में मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Breakng
- प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
- पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व मेजर जनरल अतुल कौशिक
- रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
- महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
- नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
Sunday, October 18
