नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ):- हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पांवटा साहिब के जगतपुर स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की संपत्तियां तय रिर्जव प्राईज से बढकर नीलाम हुई। काराधान विभाग ने कंपनी की नीलामी के सूचीबद्ध संपत्तियों का न्यूनतम आरक्षित मूल्य 21.09 करोड़ रुपये तय कर रखा था। नीलामी में विभाग ने 22.75 कारोड़ रूपये में नीलाम हुई है। गौरतलब है कि 6000 करोड़ के बहुचर्चित महा घोटाले में फंसी इंडियन टेक्नोमैक कंपनी की आज चौथी बार नीलामी हुर्ई है। कराधान विभाग के ज्वांइट कमीशनर जीडी ठाकुर ने बताया कि इसी साल 18 जनवरी को कंपनी की संपत्तियों 6,36 करोड़ में नीलाम किया जा चुका है। ठाकुर ने बताया कि आज कंपनी संपतियों की नीलामी में केवल 7 लॉट की नीलामी हुई है जबकि अभी शेष 10 लॉट की नीलाम होना बाकि है। ठाकुर ने बताया कि नीलामी में एक लॉट 168 प्रतिशत की वृद्धि पर नीलाम हुआ है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
