Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर में जल संरक्षण के तहत निर्माण कार्यो का केंद्रीय निगरानी दल ने निरीक्षण के उपरांत की समीक्षा बैठक
    सिरमौर

    सिरमौर में जल संरक्षण के तहत निर्माण कार्यो का केंद्रीय निगरानी दल ने निरीक्षण के उपरांत की समीक्षा बैठक

    By Himachal VartaJune 28, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन, हिमाचल वार्ता न्यूज़ ( रंजना शर्मा  )   जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत कैच द रेन मिशन के तहत प्रमोद कुमार (आई आर एस) मुख्य नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में केंद्रीय निगरानी दल जिला सिरमौर में 26 से 29 जून तक तीन दिवसीय प्रवास पर है । इस दौरान इस दल के साथ संबंधित विभागों द्वारा जिला में विभिन्न जल संरक्षण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
    निगरानी दल द्वारा 26 जून को नाहन विकासखण्ड के सेन की सैर, बनकला व देवनी, 27 जून को पांवटा विकासखण्ड के गांव डांडा, राजपुर, गोज्जर अडेन, किल्लोड तथा क्लाथा बडाना और 28 जून को कृषि विज्ञान केन्द्र धौला कुआं, पच्छाद विकासखंड के गांव धरयार के समीप बावड़ी तथा महिलाओं द्वारा संचालित शी हॉट का मौके पर निरीक्षण किया। इस दौरान निगरानी दल ने अमृत सरोवर, प्राकृतिक जल स्रोतों का भी निरीक्षण किया।
    इसके उपरांत आज सांय निगरानी दल द्वारा जिला सिरमौर में वर्षा जल संरक्षण योजना के तहत निर्माण कार्यों के संबंध में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
    प्रमोद कुमार (आई आर एस) मुख्य नोडल अधिकारी ने जिला के संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि अमृत सरोवर के निर्माण के दौरान उनके सौन्दर्यकरण का भी ध्यान रखा जाए तथा इनके आस-पास ऐसे फल व छायादार पौधे रोपित करें जिनमे पक्षियों को आश्रय मिल सके और लोगों के आकर्षण का केन्द्र भी बन सके। उन्होंने कहा कि जिला में कम से कम 5 अमृत सरोवर का सौन्दर्यकरण अवश्य करें जिसमें जन सहभागिता को भी सुनिश्चित करें और इसके आस-पास साफ सफाई का भी ध्यान रखे।
    इस अवसर पर निगरानी दल के तकनीकी अधिकारी एन. वीराबाबू, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल, अधीशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग आशीष राणा, अधीशाषी अभियन्ता लोक निर्माण वी.के. अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.