कुल्लू ( हिमाचल वार्ता न्यूज)घोड़िल जोत में गत रात आसमानी बिजली गिरने से 150 भेड़-बकरियों की मौत हो गई, वहीं भेड़पालक भी इस हादसे में बुरी तरह से झुलस गया है। भेड़पालक को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार मणिकर्ण नगरी के ठीक ऊपर गाड़गी की पहाड़ियों पर घोड़िल जोत में यह घटना हुई है। इलाके के भेड़पालक अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए इस जोत में ले जाते हैं। सोनू नामक भेड़पालक भी वहीं का रहने वाला है। घटना में भेड़पालक को लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। एसडीएम विकास शुक्ला ने कहा कि टीम नुक्सान का जायजा लेगी तथा प्रभावित को हरसंभव सहायता मिलेगी। उधर, एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि मणिकर्ण की पहाड़ियों में यह घटना हुई है। भेड़पालक का कुल्लू अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
Breakng
- स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
- ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
- आदेश जारी
- पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
- प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
- आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
Wednesday, June 3
