Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    • आमजन को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करना व हरित परिवहन को बढ़ावा देना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- मुकेश अग्निहोत्री
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, June 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»डाडासीबा में बाजार में भरा बारिश का पानी दुकानदारों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना
    कांगड़ा

    डाडासीबा में बाजार में भरा बारिश का पानी दुकानदारों को करना पड़ा भारी परेशानियों का सामना

    By Himachal VartaJune 29, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा  ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  डाडासीबा में बुधवार को हुई पहली मूसलाधार बारिश ने लोक निर्माण विभाग की पोल खोलकर रख दी। यहां स्थानीय बाजार में उस वक्त माहौल विभाग के खिलाफ तनावपूर्ण हो गया, जब बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसने लगा और सडक़ें अचानक तालाब बन गईं, जिससे दुकानदारों का सामान भी खराब हो गया और दुकानदारों ने मिलकर सडक़ में जहां पानी इकट्ठा हुआ है, वहीं परेशान दुकानदारों ने वहां जमा हुए पानी में किश्ती डालकर विभाग के प्रति रोष प्रकट किया है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द इस समस्या का हल निकाला जाए। अभी तो बरसात शुरू हुई हुई है। उन्होंने विभाग से कई बार इस समस्या का हल निकालने के लिए कहा, लेकिन आज तक इस पर कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई। आपको बता दें कि डाडासीबा से तलवाड़ा जाने वाली सडक़ के करीब ये दुकाने हैं, जहां पानी की ढंग से निकासी न होने की वजह से दुकानदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।दुकानों के साथ एसबीआई का एटीएम है और एटीएम के सामने गंदा पानी इकट्ठा होने से एटीएम में रुपए निकालने आने वाले उपभोक्ताओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, परंतु विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। बड़े दुख की बात है कि यह जो पानी इकट्ठा होता है, लोक निर्माण विभाग से मात्र 20 मीटर की दूरी पर है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से मांग उठाई है कि इस पानी का कोई स्थायी हल निकाला जाए। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि कई मर्तबा लोक निर्माण विभाग को बताया गया, परंतु आज दिन तक कुछ भी कार्य नहीं हुआ। पानी ज्यों का त्यों ही इक्कठा हो रहा है। वहीं, दुकानदारों ने बताया कि यह पानी हमारे कार्य में बाधा हैं। साथ ही बरसात में दुकानों के आगे पानी का तालाब बन जाता है। दुकानदारों में वीरेंद्र कुमार, सोहन लाल, राकेश कुमार, अजय कुमार, गुरबचन सिंह, भूषण सिंह, संजीव कुमार, कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार व विशन दास इत्यादि ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है जल्द ही इस पानी की निकासी की जाए। साथ ही इस मुसीबत का कुछ पक्का समाधान निकाला जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • स्थानीय निकाय और पंचायतीराज चुनाव जनमत संग्रह साबित हुए, जनता ने कांग्रेस सरकार को पूरी तरह नकारा : डॉ. राजीव बिंदल
    • ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से सिरमौर की युवतियां हो रही आत्मनिर्भर
    • आदेश जारी
    • पर्यावरण-अनुकूल विकास: संकटों के बीच समृद्ध हिमाचल का नया ब्लूप्रिंट
    • प्रदेश सरकार सड़कों का नेटवर्क बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत- विक्रमादित्य सिंह
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.