नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (रंजना शर्मा ):- सिरमौर के मुख्यालय नाहन में स्थित ऐतिहासिक महिमा लाइब्रेरी में पिछले 1 सप्ताह से लगातार सांप निकल रहे हैं। हालांकि इन सांपो ने लाइब्रेरी में पढ़ रहे किसी भी विद्यार्थी पर जानलेवा हमला नहीं किया है। वहीं लाइब्रेरी में पढ़ रहे विद्यार्थियों को हर समय अपनी जान का खतरा बना रहता है।विद्यार्थियों से मिली जानकारी के मुताबिक, अभी तक लाइब्रेरी में कुल 7 सांप निकले थे। विद्यार्थियों लक्षद्वारा इनमें से चार सांपों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया गया है। लेकिन बड़ी बात तो यह है कि 3 सांप अभी भी लाइब्रेरी में ही कहीं छुपे हुए हैं। जिसके चलते विद्यार्थियों को लाइब्रेरी में डर-डर कर पढ़ाई करनी पड़ती है।विद्यार्थियों ने इस बाबत लाइब्रेरी स्टाफ को भी जानकारी दी है। परंतु अभी तक कॉलेज प्रशासन पर लाइब्रेरी स्टाफ द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उधर विद्यार्थियों ने मिलकर कॉलेज प्रशासन से इन सभी सांपों को महिमा लाइब्रेरी से बाहर निकलवाने की गुहार लगाई है। ताकि उन्हें डर के साए में रहकर पढ़ाई ना करनी पड़े।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
