नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़ (एसपी जैरथ) :- जून माह में हुई पहले दौर की बारिश ने सिरमौर के जल शक्ति विभाग को करारी चोट दी है। जिला के सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों में बरसात से करीब 16.24 करोड रुपए का माली नुकसान हुआ है।जानकारी के अनुसार जिला में वाटर सप्लाई स्कीमों को बरसात से 12.42 करोड़ सिंचाई योजनाओं में 3.72 करोड तथा सीवरेज स्कीमों में 9.7 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। बता दें कि इस नुकसान में वाटर सप्लाई की छोटी-बड़ी 220 स्कीमें इरीगेशन की 55 तथा 3 स्कीमे सीवरेज की प्रभावित हुई हैं। हालांकि कुल हुए 16.24 करोड़ के नुकसान में पंप हाउस और मोटरे लगभग सुरक्षित है मगर इन स्कीमों से जुड़ी पाइपलाइन रिटेनिंग वॉल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।कई जगह तो बारिश का ऐसा तांडव मचा कि सप्लाई से जुड़ी सैकड़ों पाइप पानी के तेज बहाव मैं या तो बह गई या फिर मलबे में दब गई। बरसात से सबसे ज्यादा नुकसान पांवटा साहिब, शिलाई, हरिपुरधार नाहन, श्री रेणुका जी आदि क्षेत्र में हुआ है। बावजूद इस भारी नुकसान के जल शक्ति विभाग की व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में गठित की क्विक रिस्पांस टीम काफी प्रभावशाली रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभावित हुई सभी वाटर स्कीमों को टेंपरेरी रूट से बहाल कर दिया गया है। विभाग ने अपनी गठित की गई क्विक रिस्पांस टीम को हाई अलर्ट मोड़ पर भी रखा हुआ है।उधर अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि जिला में जलशक्ती विभाग को बरसात के कारण 16.24 करोड का कुल नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग इस समय अलर्ट मोड पर है।महाजन ने बताया कि उनका प्रथम उद्देश्य तमाम पेयजल की स्कीमों को सुचारू तथा सुरक्षित बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि अगले बरसात में विभाग को कम से कम नुकसान हो इसीलिए नुकसान वाले क्षेत्रों का जायजा भी लिया जा रहा है।
Breakng
- रैम्प योजना के तहत साझेदार कार्यक्रम आयोजित
- मनमोहन शर्मा ने धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा स्थापित ब्लूबेरी फ्रंट लाइन डेमोंस्ट्रेशन इकाई का किया दौरा
- राष्ट्रीय आयोडीन अल्पता विकार रोकथाम दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- उचित मूल्य की दुकानें खोलने हेतू आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर, 2026
- एनपीएस संचय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- प्रदेश सरकार लोगों को घर-द्वार के समीप विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कार्यरत- डॉ. शांडिल
Friday, October 23
