Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    • राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»एंबुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव करवा प्रतिष्ठित एवं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी।
    बिलासपुर

    एंबुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव करवा प्रतिष्ठित एवं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खोल दी।

    By Himachal VartaJuly 1, 2023
    Facebook WhatsApp

    बिलासपुर ( हिमाचल वार्ता न्यूज़  )  एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां से एक गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर प्रदेश के एकमात्र शिमला स्थित जच्चा-बच्चा कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव करवा दिया प्रतिष्ठित एवं प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। एम्स के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने यहां से एक गर्भवती महिला को खून की कमी बताकर प्रदेश के एकमात्र शिमला स्थित जच्चा-बच्चा कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन एंबुलेंस कर्मियों ने बीच रास्ते में महिला का सुरक्षित प्रसव करवा दिया। बहरहाल, जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं और कमला नेहरू अस्पताल में उपचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के सदर उपमंडल के मारकंड गांव निवासी अमित कुमार गुुरुवार को अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल बिलासपुर ले गए। ईद की छुट्टी होने पर अस्पताल में गायनी चिकित्सक न होने पर महिला को एम्स रेफर कर दिया। एम्स पहुंचने पर महिला की चिकित्सक ने जांच की। अमित के अनुसार चिकित्सक ने बताया कि उनकी पत्नी में मात्र चार ग्राम रक्त है और एम्स में एक यूनिट रक्त ही उपलब्ध है। इस परिस्थिति में एम्स में प्रसव कराना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद पत्नी को कमला नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। 108 एंबुलेंस से शिमला ले जाते समय रास्ते में शालाघाट के पास महिला को प्रसव पीड़ा इतनी बढ़ गई कि एंबुलेंस में मौजूद ईएमटी (फार्मासिस्ट) गौरव को वहीं एंबुलेंस में ही उसका प्रसव कराने का फैसला लेना पड़ा। गौरव ने एंबुलेंस चालक हरीश की मदद ली और महिला का सुरक्षित प्रसव कराया।महिला ने बेटे को जन्म दिया। इसके बाद दोनों को कमला नेहरू अस्पताल में पहुंचाकर वहां भर्ती कराया। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गृह जिला और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के लोकसभा क्षेत्र में बने एम्स का नौ माह पूर्व 5 अक्तूबर, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था। संस्थान अभी तक पूर्ण रूप से सुचारू नहीं है। विशेषज्ञ डॉक्टरों के अलावा कई ओपीडी भी शुरू नहीं हो पाईं। उपकरण भी अभी पूरे नहीं हैं। प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान में सुविधाएं न मिलने पर सवाल उठने लगे हैं।एम्स के पास नहीं अपना ब्लड बैंक
    एम्स बिलासपुर को अधिकारिक रूप से शुरू हुए करीब नौ माह हो चुके हैं, लेकिन अभी तक एम्स के पास अपना ब्लड बैंक नहीं है। एम्स के लिए रक्त की आपूर्ति जिला अस्पताल से ही की जाती है। हालांकि एम्स में ब्लड बैंक खोलने की प्रक्रिया चल रही है। एम्स अधिकारियों के अनुसार इसमें अभी करीब तीन माह का समय लग सकता है।एम्स फैकल्टी में 53 फीसदी से ज्यादा रिक्तियां
    एम्स फैकल्टी में अभी कुल 53 फीसदी से ज्यादा रिक्तियां हैं। टीचिंग और नॉन टीचिंग के 183 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 86 पद भरे हैं। सीनियर रेजिडेंट्स के 40 स्वीकृत पद हैं, लेकिन केवल 10 भरे हैं। जूनियर रेजिडेंट्स में भी 40 स्वीकृत पदों में से केवल 15 भरे हुए हैं। यहां अभी तक 21 ओपीडी, जबकि सामान्य रोग, स्त्री रोग और हड्डी रोग की तीन आईपीडी चल रही हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    cmhp


    cmhp


    cmhp

    Recent
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    • नेपाल की त्रासदी को ‘चेतावनी’ मानने की जरूरत, हिमालयी क्षेत्र में बढ़ते खतरे पर जताई चिंता : नाथूराम चौहान
    • विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति एवं क्रियान्वयन के सम्बन्ध समीक्षा बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.