शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां राज्य औद्योगिक विकास निगम और समान्य उद्योग निगम द्वारा एचपी कोविड-19 साॅलिडैरिटी रिस्पांस फंड में इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 75-75 लाख रुपये के दो चेक भेंट किए। ये दोनों चेक इन निगमों के प्रबंध निदेशक एस.एस.गुलरिया द्वारा प्रदान किए गए।
इसके अतिरिक्त, भीलवाड़ा ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने भी कोविड-19 के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये का चेक भेंट किया। यह राशि ग्रुप के उपाध्यक्ष राजेश भंडारी द्वारा प्रस्तुत की गई।
मुख्यमंत्री ने इस दान के लिए निगमों और औद्योगिक घरानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस राशि से राज्य में कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रदेश सरकार की मदद मिलेगी।
Breakng
- किंकरी देवी के नाम पर संगडाह में प्रस्तावित पार्क का अधूरा निर्माण कार्य
- नाहन अदालत परिसर को बम से उड़ने की धमकी
- बिरोजा फैकट्री के नजदीक बरसाती नाले ने मचाया कहर
- हाईकोर्ट के आदेशों की उड़ रही सरेआम धज्जियां एनएच 707 पर डायनामाइट से पहाड़ उड़ा कर
- पुलिस थाना पुरुवाला ने सट्टा लगवाते युवक को रंगे हाथ पकड़ा
- रेणुका में भाजपा को बडे झटके के साथ 05 परिवार कांग्रेस में शामिल
Wednesday, July 9