Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Thursday, September 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»टमाटर व फूलगोभी ने पेट्रोल के दामों कोभी पीछे छोड़ दिया है।
    सिरमौर

    टमाटर व फूलगोभी ने पेट्रोल के दामों कोभी पीछे छोड़ दिया है।

    By Himachal VartaJuly 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    नाहन हिमाचल वार्ता न्यूज़  (एसपी जैरथ):-    सिरमौर जिला में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश व पड़ोसी राज्य उत्तराखंड व हरियाणा से टमाटर की कम सप्लाई का असर एक सप्ताह से लगातार जारी है। अभी भी सिरमौर जिला में टमाटर की कीमतें 100 का आंकड़ा नीचे नहीं उतर रही है।अच्छे दर्जे के टमाटर सिरमौर जिला में अभी भी 120 रुपए प्रतिकिलो बिक रहे हैं, जबकि साधारण टमाटर 100 रुपए प्रतिकिलो जिला सिरमौर में बिक रहा है। ऐसे में सिरमौर जिला के लोगों ने बीते एक सप्ताह से टमाटर खरीदने से मानों तौबा कर लिया है।फल व सब्जी विक्रेताओं के टमाटर की बिक्री में भी दाम अधिक होने की वजह से करीब 50 प्रतिशत कमी आ गई है। ऐसे में जहां उपभोक्ता टमाटर को खरीदने से गुरेज कर रहे हैं तो वहीं व्यापारी भी परेशान हैं कि आखिरकार टमाटर के दाम कब कम होंगे।यही नहीं टमाटर के साथ किसी समय पांच से 10 रुपए प्रतिकिलो बिकने वाली फूलगोभी भी कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है तथा फूलगोभी भी 100 रुपए प्रतिकिलो पहुंच गई है। ऐसे में टमाटर व फूलगोभी ने पेट्रोल के दामों कोभी पीछे छोड़ दिया है।जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के बाजार की यदि बात की जाए तो नाहन के बाजार में टमाटर 100 से 120 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। फूलगोभी 100 रुपए प्रतिकिलो तथा फ्रांसबीन 80 रुपए प्रतिकिलो पहुंच चुकी है। खीरा भी 60 से 80 रुपए प्रतिकिलो पहुंच चुका है।इसके अलावा भिंडी 50 से 60 रुपए, बेंगन 40 से 60, शिमला मिर्च 60 रुपए प्रतिकिलो, लौकी 50 रुपए, बंदगोभी व करेला 40 रुपए प्रतिकिलो, जबकि कद्दू वर्तमान में सबसे कम 30 रुपए प्रतिकिलो बिक रहा है। फल व सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि भारी बारिश की वजह से फल व सब्जियों के दामों में तेजी आई है।ऐसे में सिरमौर जिला के उपभोक्ताओं की जो भीड़ फल व सब्जी की दुकानों में दिखती थी वह घटकर आधी रह गई है। बाजारों में आम उपभोक्ताओं को टमाटर भले ही महंगा मिल रहा हो, परंतु लाल सोना के दाम में भारी उछाल आने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं।सब्जी मंडी में इन दिनों टमाटर की क्रेट अधिकतम 1500 रुपए तक बिक रही है। गौर हो कि सिरमौर जिला के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के बागथन व राजगढ़ क्षेत्र के टमाटर की देश में अच्छी मांग है।गौर हो कि सिरमौर जिला में फल व सब्जियों की अधिकांश सप्लाई पड़ोसी राज्य हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब व चंडीगढ़ से आती है। इन राज्यों में भी भारी बारिश के कारण फल व सब्जियों के उत्पादन पर इसका असर पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक सब्जी मंडियों में टमाटर के दामों में 500 रुपए का उछाल आया है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा : राज्यपाल
    • रणबीर सिंह ने डीसी के समक्ष उठाए पंचायत विकास से जुड़े अहम मुद्दे
    • अंतर्राष्ट्रीय बधिर जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता शिविर आयोजित
    • सोलन में 8 सितंबर को वन स्टॉप सेंटर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा आयोजित
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.