Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    • स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, July 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ेगी
    कांगड़ा

    धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ेगी

    By Himachal VartaJuly 3, 2023
    Facebook WhatsApp

    काँगड़ा ( हिमाचल वार्ता न्यूज़ )  धर्मशाला स्टेडियम में करीब डेढ़ साल बाद श्रीलंका की टीम खेलते नजर आएगी। इस बार मुकाबला भारत के साथ ही नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा।अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर में होने वाले आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप में श्रीलंका की टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ भिड़ेगी। मुकाबला 17 अक्तूबर को खेला जाएगा। श्रीलंका की टीम ने विश्व के क्वालीफाई राउंड के सुपर सिक्स प्वाइंट टेबल में चार मैच जीतकर क्वालीफाई कर लिया है। श्रीलंका ने सुपर सिक्स मुकाबलों में ओमन, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे को हराया। 7 जुलाई को वेस्टइंडीज के साथ अब श्रीलंका का मैच केवल औपचारिकता ही होगा। धर्मशाला स्टेडियम में करीब डेढ़ साल बाद श्रीलंका की टीम खेलते नजर आएगी। इस बार मुकाबला भारत के साथ ही नहीं, बल्कि दक्षिण अफ्रीका के साथ होगा। इससे पहले फरवरी 2022 में श्रीलंका ने भारतीय टीम के साथ दो टी-20 मैच खेले थे। इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। धर्मशाला में आईसीसी वर्ल्ड कप के पांच मैच प्रस्तावित हैं। एक मैच भारत का न्यूजीलैंड के साथ होगा।सात अक्तूबर को बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, 10 को इंग्लैंड-बांग्लादेश, 17 को दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका, 22 को भारत-न्यूजीलैंड और 28 को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होगा। एचपीसीए के संयुक्त सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि श्रीलंका की टीम ने विश्वकप के लिए क्वालीफाई कर लिया है और मैच खेलने धर्मशाला आने वाले सातवीं विदेशी टीम होगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
    • सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
    • सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
    • राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
    • 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.